RISE & SHINE STORIES

तितली का संघर्ष

एक बार एक आदमी को अपने उद्यान में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा. अब हर रोज़ वो आदमी उसे देखने लगा और एक दिन उसने ध्यान किया कि उस कोकून में एक छोटा सा छेद बन गया है. उस दिन वो वहीं बैठ गया और घंटों उसे देखता रहा. उसने देखा की तितली उस खोल से बाहर निकलने की बहुत कोशिश कर रही है, पर बहुत देर तक प्रयास करने के बाद भी वो उस छेद से नहीं निकल पायी और फिर वो बिलकुल शांत हो गयी मानो उसने हार मान ली हो.

इसलिए उस आदमी ने निश्चय किया कि वो उस तितली की मदद करेगा. उसने एक कैंची उठायी और कोकून की उस छेद को इतना बड़ा कर दिया कि वो तितली आसानी से बाहर निकल सके. और यही हुआ, तितली बिना किसी और संघर्ष के आसानी से बाहर निकल आई, पर उसका शरीर सूजा हुआ था और पंख सूखे हुए थे.

वो आदमी तितली को ये सोच कर देखता रहा कि वो किसी भी वक़्त अपने पंख फैला कर उड़ने लगेगी, पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. इसके उलट बेचारी तितली कभी उड़ ही नहीं पाई और उसे अपनी बाकी की ज़िन्दगी इधर-उधर घिसटते हुए बीतानी पड़ी.

वो आदमी अपनी दया और जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाया कि दरअसल कोकून से निकलने की प्रक्रिया को प्रकृति ने इतना कठिन इसलिए बनाया है ताकि ऐसा करने से तितली के शरीर में मौजूद तरल उसके पंखों में पहुंच सके और वो छेद से बाहर निकलते ही उड़ सके.

शिक्षा:-
वास्तव में कभी-कभी हमारे जीवन में संघर्ष ही वो चीज होती जिसकी हमें सचमुच आवश्यकता होती है. यदि हम बिना किसी प्रयत्न के सब कुछ पाने लगे तो हम भी एक अपंग के सामान हो जायेंगे. बिना परिश्रम और संघर्ष के हम कभी उतने मजबूत नहीं बन सकते जितना हमारी क्षमता है. इसलिए जीवन में आने वाले कठिन पलों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिये, वो आपको कुछ ऐसा सीखा जायेंगे जो आप अपनी ज़िन्दगी की उड़ान को सफल बना पायेंगे.

सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।

a2zly.com

Share
Published by
a2zly.com

Recent Posts

Artificial Intelligence – Class 8 (CBSE 417) | Question–Answer Practice

Chapter 1: Artificial Intelligence – Basics and Project CycleChapter 2: Data and Problem ScopingChapter 3…

2 weeks ago

Artificial Intelligence – Class 8 NOTES (CBSE 417)

UNIT–1: Introduction to AI Project Cycle & AI EthicsCHAPTER 1- Artificial Intelligence: Basics and Project…

2 weeks ago

Blueprint / Design of Question Paper Pattern KVS Silchar Region 2025–26 – Ultimate NEP Exam Guide

A complete teacher-made guide explaining the KVS Silchar Region question paper blueprint for Session Ending…

2 weeks ago

English Poorvi Class 7 Rani Abbakka Question & Answers

Let us discuss Page No. 213 I. Match the words in Column 1 with their…

2 weeks ago

English Poorvi Class 7 My Dear Soldiers Question & Answers

Let us discuss Page No. 201 I. Complete the summary with an exact word from…

2 weeks ago

English Poorvi Class 7 A Homage to Our Brave Soldiers Question & Answers

Let us discuss Page No. 187 I. Complete the table given below. An example has…

2 weeks ago