आइए, अब हम इस पाठ को थोड़ा और निकटता से समझ लेते हैं। आगे दी गई गतिविधियाँ इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी। आइए इन गतिविधियों को पूरा करते हैं।
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए-
प्रश्न 1. हिरण समूह में क्यों खड़े थे?
• भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।
• वे भाग चुके हिरणों के लौटने की प्रतीक्षा में थे।
• वे बीच खड़े असावधान जिराफ की रक्षा कर रहे थे।
• सिंह उनसे उदासीन थे अतः उन्हें कोई खतरा नहीं था।
उत्तर: (★) भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।
प्रश्न 2.मॉरिशस छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही है। कैसे ?
• गन्ने की खेती अधिकतर भारतीयों द्वारा की जाती है।
• अधिकतर जनसंख्या भारत से जाने वालों की है।
• सभी भारतवासी परी – तालाब पर एकत्रित होते हैं।
• भारत की बहुत सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।
उत्तर: (★) भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।
(ख) अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर:
मैंने पहले प्रश्न का उत्तर इसलिए चुना क्योंकि हिरण समूह में खड़े थे ताकि वे सिंह के हमले से बच सकें। भागने पर उन पर सिंह का हमला होने का डर था, इसलिए वे स्थिर खड़े रहे। दूसरे प्रश्न का उत्तर मैंने इसलिए चुना क्योंकि मॉरिशस में भारत की कई विशेषताएँ पाई जाती हैं, जैसे वहाँ की जनसंख्या, भाषा, और संस्कृति में भारतीयता की झलक मिलती है, जिससे वह छोटे पैमाने पर भारत जैसा प्रतीत होता है।
पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
“भारत में बैठे-बैठे हम यह नहीं समझ पाते कि भारतीय संस्कृति कितनी प्राणवती और चिरायु है। किंतु, मॉरिशस जाकर हम अपनी संस्कृति की प्राणवत्ता का ज्ञान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं।”
उत्तर:
इस पंक्ति का मतलब है कि भारत में रहते हुए हम अपनी संस्कृति की ताकत और महत्व को पूरी तरह नहीं समझ पाते। लेकिन जब हम मॉरिशस जैसे विदेश में जाते हैं, तो हमें अपनी संस्कृति की असली ताकत और जीवन्तता का एहसास होता है। वहाँ भारतीय संस्कृति को देखकर हमें समझ में आता है कि हमारी संस्कृति कितनी मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाली है।
इस यात्रा वृत्तांत को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए-
(क) “नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है।”
नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में क्या अंतर है?
उत्तर:
नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में अंतर यह है कि चिड़ियाघर में जानवरों को पिंजरेमें बंद करके रखा जाता है, और लोग उन्हें पास से देख सकते हैं। वहीं, नेशनल पार्क एक बड़ी जगह होती है जहाँ जानवर खुले में रहते हैं और अपने प्राकृतिक वातावरण में घूमते हैं। नेशनल पार्क में जानवरों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखा जा सकता है, जबकि चिड़ियाघर में वे सीमित स्थान में होते हैं।
(ख) “हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बत बदतर समझे गए।
वे कौन थे जिन्होंने लेखक और अन्य लोगों को पेड़-पौधों और खरपात से भी बदतर समझ लिया था? उन्होंने ऐसा क्यों समझ लिया था?
उत्तर:
वे सिंह थे जिन्होंने लेखक और अन्य लोगों को पेड़-पौधों और खरपात से भी बदतर समझ लिया था। सिंहों ने लोगों की ओर ध्यान नहीं दिया, जैसे वे किसी महत्वहीन चीज़ के सामने बैठे हों। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंहों के लिए वे लोग किसी भी खतरे या महत्व के नहीं थे, और उन्होंने उन्हें अनदेखा कर दिया।
(ग) “मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।”
पाठ में इस कथन के समर्थन में कौन-सा तर्क दिया गया है?
उत्तर:
पाठ में इस कथन के समर्थन में तर्क दिया गया है कि मॉरिशस में गन्ने की खेती और चीनी उद्योग भारतीय लोगों के कारण ही सफल हुआ है। भारतीयों ने वहाँ की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया और उनकी मेहनत और संस्कृति ने मॉरिशस को समृद्धि दी।
(घ) “उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।”
भारत से गए लोगों ने मॉरिशस को हिंदुस्तान जैसा कैसे बना दिया है?
उत्तर:
भारत से गए लोगों ने मॉरिशस को हिंदुस्तान जैसा इसलिए बना दिया क्योंकि उन्होंने वहाँ भारतीय संस्कृति, परंपराओं, भाषा, और रीति-रिवाजों को बनाए रखा। वे मॉरिशस में भी वही त्यौहार मनाते हैं, वही भाषा बोलते हैं, और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हैं, जिससे मॉरिशस में एक छोटा-सा हिंदुस्तान बन गया है।
पाठ में से कुछ शब्द चुनकर स्तंभ । में दिए गए हैं। उनसे संबंधित वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और रेखा खींचकर शब्दों का मिलान उपयुक्त वाक्यों से कीजिए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट, पुस्तकालय या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
| स्तम्भ 1 | स्तम्भ 2 |
| आफ्रिका | यह एशिया के बाद दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। |
| नैरोबी | यह अफ्रीका महाद्वीप के एक देश ‘केन्या’ की राजधानी है |
| रक्तचाप | यह रक्त-वाहिनियों अर्थात नसों में बहते रक्त द्वारा उनकी दीवारों पर डाले गए दबाव का नाम है। |
| बी॰ओ॰ए॰एस | यह ‘ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन’ नाम का एयरवेज छोटा रूप है। यह एक बहुत पुरानी विदेशी विमान कंपनी थी। |
| भूमध्य रेखा | यह पृथ्वी के चारों ओर एक काल्पनिक वृत्त है जो पृथ्वी को दो भागों में बाँटता है- उत्तरी भाग और दक्षिणी भाग |
| देशांतर रेखा | यह पृथ्वी के चारों ओर एक काल्पनिक वृत्त है जो पृथ्वी को दो भागों में बाँटता है- उत्तरी भाग और दक्षिणी भाग |
| तुलसीदास | यह श्रीराम के जीवन पर आधारित अमर ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ लिखने वाले कवि का नाम है। |
| क्रेयोल | यह दो भाषाओं के मिलने से बनी नई भाषा का नाम है। |
| कांवर | यह बाँस का एक मज़बूत डंडा होता है जिसे काँवड़ या बहंगी भी कहा जाता है, जिसके दोनों सिरों पर बंधी हुई दो टोकरियों या छीकों में यात्री गंगाजल या अन्य वस्तुएँ भरकर ले जाते हैं। |
“इतने में कोई मील-भर की दूरी पर हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा। अब दो जवान सिंह उठे और दो ओर को चल दिए। एक तो थोड़ा-सा आगे बढ़कर एक जगह बैठ गया, लेकिन दूसरा घास के बीच छिपता हुआ मोर्चे पर आगे बढ़ने लगा।”
इन वाक्यों को पढ़कर ऐसा लगता है मानो हम लेखक की आँखों से स्वयं वह दृश्य देख रहे हैं। मानो हम स्वयं भी उस स्थान की यात्रा कर रहे हैं, जहाँ का वर्णन लेखक ने किया है। यह इस यात्रा-वृत्तांत की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। यदि आप इस यात्रा-वृत्तांत को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत सी विशेषताए पता चलेंगी।
उत्तर:
1.) हिरनो की झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहो कि नजर पड़ रही है।
२.) मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि, मेरा रक्तचाप बढ़ रहा है।
३.) अब दो जवान सिंह उठे और दो चल दिए।
इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और इसकी रचना पर ध्यान दीजिए। आपको जो विशेष बातें दिखाई दे उन्हे आप सांझा कीजिए और लिख लीजिए। जैसे – लेखक ने बताया की वह एक स्थान से दूसरी स्थान तक कैसे पहुंचा और कब पहुंचा।
उत्तर:
नैरोबी का नॅशनल पार्क
हिरनों का झुंड
मॉरीशस की खेती
अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए-
(क) “मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी । ”
मॉरिशस में लोगों ने गली-मोहल्लों के नाम इस तरह के क्यों रखे होंगे?
(ख) “कोई सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं । ”
आपने पढ़ा कि केन्या का राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों से भरा रहता है। पर्यटक जंगली जानवरों को घेरे रहते हैं। क्या इसका उन पशुओं पर कोई प्रभाव पड़ता होगा ? अपने उत्तर के कारण भी बताइए ।
(संकेत- राष्ट्रीय पार्क के बंदरों, सिंहों का व्यवहार भी बदल गया है। )
(ग) “हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा, जिनके बीच एक जिराफ बिल्कुल बेवकूफ की तरह खड़ा था ।”
सिंहों के आस-पास होने के बाद भी जिराफ क्यों खड़ा रहा होगा?
(घ) “मॉरिशस के मध्य में एक झील है, जिसका संबंध हिंदुओं ने परियों से बिठा दिया है और उस झील का नाम अब परी – तालाब हो गया है।”
उस झील का नाम ‘परी – तालाब’ क्यों पड़ा होगा?
(ङ) आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि लगभग 50 साल पहले ‘परी – तालाब’ का नाम बदलकर ‘गंगा – तालाब’ कर दिया गया है। मॉरिशस के लोगों ने यह नाम क्यों रखा होगा?
उत्तर:
(क) मॉरिशस में लोगों ने गली-मोहल्लों के नाम जैसे “बनारस,” “गोकुल,” और “ब्रह्मस्थान” इसलिए रखे होंगे क्योंकि मॉरिशस में रहने वाले भारतीय मूल के लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना चाहते थे। इन नामों के माध्यम से उन्होंने अपनी भारतीय पहचान और धार्मिक आस्था को बनाए रखा है, जिससे वे अपने मूल देश की यादों और परंपराओं को संजोए रखते हैं।
(ख) पर्यटकों द्वारा जंगली जानवरों को घेरे रहने का उन पशुओं पर प्रभाव पड़ता है। जानवरों का स्वाभाविक व्यवहार बदल सकता है, जैसे कि बंदर और सिंह मानव उपस्थिति के कारण अधिक आक्रामक या उदासीन हो सकते हैं। लगातार मानव संपर्क से उनकी प्राकृतिक प्रवृत्तियाँ कमज़ोर हो सकती हैं, और वे अपनी प्राकृतिक जीवन शैली से दूर हो सकते हैं।
(ग) जिराफ सिंहों के आसपास होने के बावजूद खड़ा रहा होगा क्योंकि जिराफ़ को अपनी ऊंचाई और ताकत पर भरोसा होता है। वह शायद समझ रहा था कि सिंहों का हमला उस पर नहीं, बल्कि हिरनों पर होगा। इसके अलावा, जिराफ का बड़ा आकार और लंबी गर्दन उसे अधिक सुरक्षित महसूस करा सकती है।
(घ) उस झील का नाम ‘परी-तालाब’ इसलिए पड़ा होगा क्योंकि वहाँ के लोगों ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार उसे परियों से जोड़ दिया होगा। यह नामकरण उनकी आस्था और मान्यताओं का प्रतीक हो सकता है, जिससे उस स्थान को एक पवित्र और विशेष दर्जा मिला।
(ङ) लगभग 50 साल पहले ‘परी-तालाब’ का नाम बदलकर ‘गंगा-तालाब’ इसलिए किया गया होगा क्योंकि मॉरिशस के हिंदू लोग गंगा नदी को बहुत पवित्र मानते हैं। गंगा-तालाब नाम रखने से वे उस तालाब को गंगा की पवित्रता और धार्मिक महत्व से जोड़ पाए, जिससे उनकी धार्मिक आस्था को और भी गहराई मिली।
नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, पुस्तकालय, अपने शिक्षकों और साथियों की सहायता भी ले सकते हैं।
संज्ञा के स्थान पर
(क) “ हिरनों ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे।”
इन पंक्तियों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए। इन वाक्यों में ये शब्द किनके लिए उपयोग किए गए हैं? ये शब्द ‘हिरनों’ के लिए उपयोग में लाए गए हैं। आप जानते ही हैं कि ‘हिरन’ यहाँ एक संज्ञा शब्द है। जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर उपयोग में लाए जाते हैं, उन्हें ‘सर्वनाम ‘ कहते हैं।
अब नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को पहचानिए और उनके नीचे रेखा खींचिए –
1. “हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है।”
सर्वनाम: उन्हें
2. “भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला ।”
सर्वनाम: वे, उन्हें, उन्होंने
(ख) ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों को सर्वनाम की जगह संज्ञा शब्द लगाकर लिखिए:
उत्तर:
“हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी उस दिन बच्चों को भी पहननी पड़ती है।”
“भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। भारतीय अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने भारतीयों को भेज दिया था, उस द्वीप को भारतीयों ने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।”
आपने इस यात्रा वृत्तांत में तीन देशों के नाम पढ़े हैं- भारत, केन्या और मॉरिशस पुस्तकालय या कक्षा में उपलब्ध मानचित्र पर भारत को तो आप सरलता से पहचान ही लेंगे। पाठ में दी गई जानकारी के आधार पर बाकी दोनों देशों को पहचानिए ।
उत्तर:
केन्या: पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश, जहाँ नैरोबी राजधानी है और वहाँ का नेशनल पार्क मशहूर है।
मॉरिशस: हिंद महासागर में स्थित एक छोटा-सा द्वीप देश, जो अपने भारतीय संस्कृति और गन्ने की खेती के लिए प्रसिद्ध है।
(क) “वहाँ जो कुछ देखा, वह जन्मभर कभी नहीं भूलेगा।”
क्या आपने कभी ऐसा कुछ देखा, सुना या पढ़ा है जिसके बारे मे आपको लगता है कि आप उसे कभी नहीं भूल सकेंगे? अपने समूह मे बताइये।
उत्तर:
हम सब परिवार के लोग एक बार कर्नाटक हुब्ली मे गए थे तब वह पर हमने पत्थरो मे बने मंदिर, घर देखे। उसमे भी अलग अलग कृतियों का निर्माण किया गया था। वो जगह हम कभी नहीं भूल पाएंगे।
(ख) “हमें अफ्रीका के शेरों से मुलाकात कर लेनी चाहिए।”
‘मुलाकात’ शब्द का अर्थ है ‘मिलना’। लेकिन यहाँ ‘मुलाकात’ शब्द का भाव है- शेरों को पास से देखना। इसके लिए ‘अपनी आँखों से देखना’, ‘सजीव देखना’ ‘भेंट करना’ आदि शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है। अपनी बात को और अधिक सुंदर और अनोखा रूप देने के लिए शब्दों के इस प्रकार के प्रयोग किए जाते हैं।
आपने अब तक किन किन पशु पक्षियो से मुलाक़ात की है? वह मुलाक़ात कहा हुई थी बयाइए।
उत्तर:
हमने एक चिड़ियाघर मे शेर, चीता, बाघ इनसे मुलाक़ात की थी।
(ग) “यह ऐसी सफलता की बात है, जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।” आपको किन किन बातों पर गर्व होता है बताइये।
(संकेत- ये बातें आपके बारे में हो सकती हैं, आपके परिवार के बारे में हो सकती हैं और किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु, स्थान, प्राणी आदि के बारे में भी हो सकती हैं।)
उत्तर:
जब हमे परीक्षा मे मनचाही सफलता मिलती है तब हमे गर्व होता है।
कई लोग हमारा देश देखने के लिए दूर से आते है उन्हे हमारे रिरि परंपराए अच्छी लगती है तब भी हमे बहुत गर्व महसूस होता है।
नीचे दिए गए चित्र को देखिए। इसमें चित्रों के साथ-साथ बहुत कम शब्दों में कुछ जानकारी दी गई है । इसे ‘चित्रात्मक सूचना’ कहते हैं।
(क) इस ‘चित्रात्मक सूचना के आधार पर मॉरिशस के बारे में एक अनुच्छेद लिखिए।
(ख) अपनी पसंद के किसी विषय पर इसी प्रकार की ‘चित्रात्मक सूचना’ की रचना कीजिए, जैसे- आपका विद्यालय, कोई विशेष दिवस, आपके जीवन की कोई विशेष घटना आदि ।
(संकेत- यह कार्य आप अपने समूह में मिलकर कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी कागज़ पर चित्र चिपका सकते हैं और सूचना को कलात्मक रूप से कम शब्दों में लिख सकते हैं। चित्र बनाए भी जा सकते हैं। आप यह कार्य कंप्यूटर या मोबाइल फोन की सहायता से भी कर सकते हैं।)
उत्तर:
सन १८३४ मे २ नवंबर को एटलस नाम का जहाज कई भारतीय मज़दूरोनो को एलआरकर मॉरीशस पहुंचा। ब्रिसतीश शासक उन्हे वह पर गन्ने की खेती करने के लिए लेकर गए थे। इस वजह से वह पर भारतीय लोगों की संख्या ज्यादा है। वाहे के भर्तियों पर धर्म बदलने के लिए अनेक जुल्म किए गए लेकिन उन्होने अपना धर्म नहीं बदला। इन लोगों मे ज्यादा तर लोग बिहारी थे। इसके साथ साथ तमिल, टेलगु और मराठी लोगों की सख्या भी बहुत थी। मोरिशस के पहले प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम यह भी मूल भारतीय निवासी थे। मॉरीशस मे भारतीय मूल लोगों की आबादी ६८% है। इसी वजह से मॉरीशस की संस्कृति मे भोजपुरी गीत और हिन्दी फिल्मों का योगदान है।
यहाँ ‘दिनकर’ का लिखा एक पत्र दिया जा रहा है। इसे पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए। पत्र पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपने समूह में मिलकर खोजिए –
नई दिल्ली
8-7-67
मान्यवर चतुर्वेदी जी,
आपका कृपा-पत्र मिला। मेरा स्वास्थ्य इधर बहुत गिर गया है और संयम के बावजूद तेज़ी से सुधर नहीं रहा है। मेरा चित्त अभी भी दबा हुआ है। ऐसी अवस्था में मैंने दो सप्ताह के लिए मॉरिशस जाना स्वीकार कर लिया है। 15 जुलाई को प्रस्थान करना है। लौटना शायद 5 अगस्त तक हो ।
आपके आशीर्वाद की कामना करता हूँ।
आपका दिनकर
सफ़दरजंग लेन, नई दिल्ली
(क) पत्र किसने लिखा है?
उत्तर:
पत्र रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने लिखा है।
(ख) पत्र किसे लिखा गया है?
उत्तर:
पत्र चतुर्वेदी जी को लिखा गया है।
(ग) पत्र किस तिथि को लिखा गया है?
उत्तर:
पत्र 8-7-67 को लिखा गया है।
(घ) पत्र किस स्थान से लिखा गया है ?
उत्तर:
पत्र सफ़दरजंग लेन, नई दिल्ली से लिखा गया है।
(ङ) पत्र पाने वाले के नाम से पहले किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
उत्तर:
पत्र पाने वाले के नाम से पहले ‘मान्यवर’ शब्द का प्रयोग किया गया है।
(च) पत्र-लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए क्या शब्द लिखा है?
उत्तर:
पत्र – लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए ‘आपका’ शब्द लिखा है।
(क) “जहाज़ नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा , तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे।”
जहाज़ नैरोबी से शाम चार बजे उड़ा उसे पाँच घंटे उड़ान के बाद रात ९ बजे मॉरीशस पहुचना चाहिए था लेकिन वह पहुंचा वह लगबग दस बजे? क्यो?
आप इसका कारण पता करने के लिए अपने शिक्षकों या इंटरनेट की सहायता ले सकते हैं।
(ख) नीचे दो घड़ियों के चित्र दिए गए हैं। एक घड़ी भारत के समय को दिखा रही है। दूसरी घड़ी दिखा रही है कि उसी समय मॉरिशस में कितने घंटे और मिनट हुए हैं। इन घड़ियों के अनुसार नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
उत्तर:
भारत में पाँच बजकर बीस मिनट (5:20) हुआ है।
मॉरिशस में तीन बजकर पचास मिनट (3:50) का समय हुआ है।
मॉरिशस और भारत के समय में एक घंटे और 30 (1:30 ) मिनट का अंतर है।
सूर्योदय भारत में पहले होगा ।
जिस समय भारत में दोपहर के 12 बजे होंगे, उस समय मॉरिशस की घड़ियाँ दस बजकर तीस मिनट (10:30) का समय दिखाएगी।
The Class 9 Syllabus 2026–27 CBSE introduces several improvements designed to make learning more meaningful,…
The ISRO YUVIKA 2026 (Young Scientist Program) offers Class 9 students a unique opportunity to…
Looking for effective exam preparation? This CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer…
Looking for effective exam preparation? This CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer…
Looking for effective exam preparation? This CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer…
Access the Chapter-wise NCERT Solutions for Class 1 Maths to enhance your learning experience and…