(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है ? उसके सामने तारा (★) बनाइए –
प्रश्न 1.” जैसे पौधे को भी सब भेद मालूम हो गया हो” पौधे को कौन सा भेद पता लग गया ?
• उसे उल्टा लटकाया गया है।
• उसे किसी ने सजा दी है।
• बच्चे को गमला रखना नहीं आया।
• प्रकाश ऊपर से आ रहा है।
उत्तर:
★ उसे उल्टा लटकाया गया है।
प्रश्न 2.पेड़-पौधे जीव-जंतुओं के मित्र कैसे हैं?
• हमारे जैसे ही साँस लेते हैं।
• हमारे जैसे ही भोजन ग्रहण करते हैं।
• हवा को शुद्ध करके सहायता करते हैं।
• धरती पर हमारे साथ ही जन्मे हैं।
उत्तर:
★ हमारे जैसे ही भोजन ग्रहण करते हैं।
(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर: मैंने पहले प्रश्न का उत्तर इसलिए चुना क्योंकि पौधे को यह भेद समझ में आ गया था कि उसे उलटा लटकाया गया है, और इस स्थिति में भी उसकी जड़ें नीचे की ओर और तना ऊपर की ओर बढ़ने लगे। दूसरे प्रश्न का उत्तर मैंने इसलिए चुना क्योंकि पेड़-पौधे हवा को शुद्ध करके हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे वे वास्तव में जीव-जंतुओं के मित्र होते हैं।
पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार समूह मे साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका मे लिखिए।
(क) “पेड़-पौधों के रेशे-रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं। ईंधन को जलाने पर जो प्रकाश व ताप बाहर प्रकट होता है, वह सूर्य की ही ऊर्जा है।”
उत्तर: “पेड़-पौधों के रेशे-रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं।” इसका मतलब है कि पेड़-पौधे सूर्य की ऊर्जा को अपने अंदर संचित करते हैं। जब हम ईंधन जलाते हैं, तो उससे निकलने वाली गर्मी और रोशनी वास्तव में सूर्य की ही ऊर्जा होती है।
(ख) “मधुमक्खी व तितली के साथ वृक्ष की चिरकाल से घनिष्ठता है। वे दल-बल सहित फूल देखने आती हैं।”
उत्तर: “मधुमक्खी व तितली के साथ वृक्ष की चिरकाल से घनिष्ठता है।” इसका मतलब है कि मधुमक्खियाँ और तितलियाँ लंबे समय से पेड़ों और पौधों से जुड़ी हुई हैं। वे हमेशा फूलों पर आती हैं, जिससे उनका आपसी संबंध मजबूत होता है।
पाठ में से चुनकर कुछ वाक्यांश नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थ या संदर्भ से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
| वाक्यांश | अर्थ या संदर्भ |
| बीज का ढक्कन दरक गया | बीज के दोनों दलों में दरार आ गई या फट गए |
| उसे ‘अंगारक’ वायु कहते हैं | साँस छोड़ने पर निकलने वाली वायु-कार्बन डाईआक्साइड |
| पत्ते सूर्य ऊर्जा के सहारे ‘अंगारक’ वायु से अंगार निःशेष कर डालते हैं | सूर्य वे के प्रकाश से पत्ते विषाक्त प्रभाव को नष्ट कर देते हैं। |
| प्रकाश ही जीवन का मूलमंत्र है | जीवन के लिए सूर्य का प्रकाश आधारशक्ति या महत्वपूर्ण है। |
| जैसे फूल-फूल के बहाने वह स्वयं हँस रहा हो | अपनी संपन्नता और भावी पीढ़ी की उत्पत्ति से प्रसन्न-संतुष्ट |
| इस अपरूप उपादान से किस तरह ऐसे सुंदर फूल खिलते हैं | मटमैली माटी और विषाक्त वायु से सुंदर-सुंदर फूलों में परिवर्तित होते हैं। |
पाठ को एक बार फिर से पढ़िए, पता लगाइए और लिखिए-
(क) बीज के अंकुरित होने में किस-किस का सहयोग मिलता है?
उत्तर:
बीज के अंकुरित होने में कई चीजों का सहयोग मिलता है,
जैसे:
मिट्टी: जहाँ उसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
पानी: बीज को पानी की आवश्यकता होती है ताकि वह अंकुरित हो सके और उसकी जड़ें फैल सकें।
सूरज की रोशनी: सूर्य की किरणें बीज को ऊर्जा देती हैं।
हवा: हवा से ऑक्सीजन मिलती है, जो बीज के अंकुरण के लिए आवश्यक है।
(ख) पौधे अपना भोजन कैसे प्राप्त करते हैं?
उत्तर:
पौधे सूर्य की रोशनी, पानी, और कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करके अपने लिए भोजन (ग्लूकोज) बनाते हैं। इसके साथ ही, पौधे अपने भोजन के रूप में मिट्टी से खनिज और पोषक तत्व भी लेते हैं।
इस लेख में एक के बाद एक विचार को लेखक ने सुसंगत रूप से प्रस्तुत किया है। गमले को औंधा लटकाना या मूली काटकर बोना जैसे उदाहरण देकर बात कहना इस लेख का एक तरीका है। अपने तथ्य को वास्तविकता या व्यावहारिकता से जोड़ना भी इस लेख की विशेषता है।
(क) जैसे लेखक ने ‘पेड़ की बात’ कही है वैसे ही अपने आस-पास की चीजें देखिए और किसी एक चीज़ पर लेख लिखिए, जैसे-गेहूँ की बात।
(ख) उसे कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।
उत्तर:
गेहूँ हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक प्रमुख खाद्यान्न है। गेहूँ के पौधे को मिट्टी, पानी, और सूर्य की रोशनी की जरूरत होती है। जब गेहूँ के बीज बोए जाते हैं, तो वे मिट्टी में अंकुरित होते हैं और धीरे-धीरे बड़े होते हैं। पौधे का तना मजबूत हो जाता है और उस पर सुनहरे रंग की बालियाँ निकलती हैं, जिनमें गेहूँ के दाने होते हैं। ये दाने हमारे लिए भोजन का मुख्य स्रोत होते हैं, जिनसे आटा, ब्रेड, बिस्किट, और कई अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं। गेहूँ की खेती में किसानों की मेहनत और प्रकृति के संतुलन का बड़ा योगदान होता है।
अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए।
(क) “इस तरह संतान के लिए अपना जीवन न्योछावर करके वृक्ष समाप्त हो जाता है। वृक्ष के समाप्त होने के बाद क्या होता है?
उत्तर:
जब वृक्ष समाप्त हो जाता है, तो वह मिट्टी में मिल जाता है। उसकी लकड़ियाँ और पत्ते भी मिट्टी में मिलकर खाद बन जाते हैं। इस खाद से मिट्टी में नए पौधों के लिए जरूरी तत्व बनते हैं, जिनसे उस वृक्ष की नई संताने जन्म लेती हैं।
(ख) पेड़-पौधों के बारे में लेखक की रुचि कैसे जागृत हुई होगी?
उत्तर:
लेखक की पेड़-पौधों में रुचि इसलिए जागृत हुई होगी क्योंकि पेड़-पौधे सजीव होते हैं और उनका जीवन कैसे चलता है, यह जानने की जिज्ञासा से उनकी रुचि बढ़ी होगी।
प्रवाह चार्ट
बीज से बीज तक की यात्रा का आरेख पूरा कीजिए।
बीज
पत्ता
फूल
फल
बीज
नीचे दिए गए चित्र को देखिए।
यहाँ मिट्टी से जुड़े, से जुड़े, कुछ शब्द नीचे दिए गए। हैं जो उसकी विशेषता बता रहे हैं। अब आप पेड़, सूर्य जैसे शब्दो की विशेषता बताने वाले शब्द बॉक्स बनाकर लिखये।
(i) पेड की विशेषता बताने वाले शब्द-
पेड़-
पेड़ की विशताए-
हरा भरा
हरे पत्ते
औषधि
मीठे फल देनेवाला
लकड़िया देने वाला
प्राणवायु प्रदान करते है
सूर्य-
सूर्य की विशेषताए-
आग का गोला
सभी मानव के लिए उपयोगी
विटामिन डी प्रदान करने वाला
ऊर्जा देने वाला
प्रकाश देने वाला
पेड़ पौधों के लिए उपयोगी
सर्दी-
सर्दी की विशेषताए-
दिन छोटे होते है।
दिन गरम और राते ठंडी होना
उच्च दबाव और तापमान कम
ऊर्जा समाप्त होना
मौसम शुष्क होना
नीचे दी गई तालिका से प्रत्येक के लिए अपनी पसंद के तीन-तीन नाम लिखिए-
| फूल | पक्षी | वृक्ष | पुस्तक | खेल |
| गुलाब | तोता | आम | श्यामची आई | खो-खो |
| मोगरा | कबूतर | बरगद | छावा | कबड्डी |
| जाई | चिड़िया | नारियल | छत्रपती शिवाजी महाराज | बैटमिंटन |
The Class 9 Syllabus 2026–27 CBSE introduces several improvements designed to make learning more meaningful,…
The ISRO YUVIKA 2026 (Young Scientist Program) offers Class 9 students a unique opportunity to…
Looking for effective exam preparation? This CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer…
Looking for effective exam preparation? This CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer…
Looking for effective exam preparation? This CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer…
Access the Chapter-wise NCERT Solutions for Class 1 Maths to enhance your learning experience and…