Categories: Uncategorized

हिन्दी Question Answer Hindi Class 6 Chapter 3 पहली बूँद Malhar

Pehli Boond Class 6 Solution

पाठ से

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए-

1.) कविता में ‘नव-जीवन की ले अंगड़ाई किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

बादल
अंकुर
बूंद
पावस

उत्तर – अंकुर

2.) ‘नीले नयनों-सा यह अंबर, काली पुतली- से ये जलधर’ में ‘काली पुतली’ है-

बारिश की बूँदें
नगाड़ा
वृद्ध धरती
बादल

उत्तर – •बादल

(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए ये उत्तर कि आपने क्यों चुने?

उत्तर –

जब बारिश होने वाली होती है तब किसान खेत में बीज बोता है। इस बीज पर जब आसमान का पानी गिरता है तो इनमे से नए अंकुर का निर्माण होता है। I इन्हे नवजीवन मिलता हैं।

कवि ने नीले आसमान को नीले नयन कहा है। कवि को आसमान नीले नयन की तरह दिखाई देता है और बारिश के वक्त जो काले बादल छा जाते है कवि को यह बादल आंखों में जो काली पुतलियां होती है उनके समान दिखाई देते है।

मिलकर करें मिलान

कविता की कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन पंक्तियों में कुछ शब्द रेखांकित हैं। दाहिनी ओर रेखांकित शब्दों के भावार्थ दिए गए हैं। इनका मिलान कीजिए।

कविता की पंक्तियाँभावार्थ
1.) आसमान में उड़ता सागर, लगा बिजलियों के स्वर्णिम पर1.) मेघ – गर्जना
2.) बजा नगाड़े जगा रहे हैं, बादल धरती की तरुणाई2.) बादल
3.) नीले नयनों सा यह अम्बर, काली पुतली-से ये जलधर।3.) हरी दूब
4.) वसुंधरा की रोमावलि-सी, हरी दूब पुलकी-मुसकाई।4.)आकाश

पंक्तियों पर चर्चा

कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-

“आसमान में उड़ता सागर, लगा बिजलियों के स्वर्णिम पर,

बजा नगाड़े जगा रहे हैं, बादल धरती की तरुणाई।”

उत्तर –

आसमान में जो बादल दिखाई दे रहे है उन्हे देख कर ऐसा लगता हैं कि जैसे सागर ने बिजलियों के पंख अपने पीठ पर लगा लिए हो। इन्ही पंखों के माध्यम से वह आसमान में उड़ रहा हो। इसके साथ साथ आसमान में बादल गर्जना कर रहे है। इनकी आवाज सुन ऐसा लगता है की बादल नगाड़े बजा रहे है। यह नगाड़े बजा कर भूमि में जो नवतारुण्य का उत्साह होता है उसे जगा रहा है।

‘नीले नयनों-सा यह अंबर, काली पुतली-से ये जलधरा

करुणा-विगलित अश्रु बहाकर, धरती की चिर-प्यास बुझाई।”

उत्तर –

कवि कहते है यह आसमान उन्हें नीले आंखो की तरह लग रहे हैं और आसमान में जो बादल है यह आंखो की काली पुतलियों की तरह दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है की यह बादल धरती दुखी है इस वजह से आंसू बहा रहे हैं। इन्ही आंसुओं से धरती प्यास बुझने वाली है।

सोच-विचार के लिए

कविता को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-

  • बारिश की पहली बूँद से धरती का हर्ष कैसे प्रकट होता है?

उत्तर –

गरमी की वजह से धरती सुख गई थी। जब बारिश की पहली बूँद धरती पर गिरी तो धरती को सुकून महसूस हुआ। इसी बूंद के कारण धरती में से नया अंकुर बाहर निकल आया। सारे जगह हरियाली छा गई। इस तरह से बारिश की पहली बूँद से धरती का हर्ष प्रकट होता है।

  • कविता में आकाश और बादलों को किनके समान बताया गया है?

उत्तर –

प्रस्तुत कविता के अनुसार, नीले आकाश को नीली आँखों के समान और काले बादल को उन नीली-नीली आँखों की काली पुतली के समान बताया गया है।

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

‘नीले नयनों-सा यह अंबर, काली पुतली से ये जलधर’ कविता की इस पंक्ति में ‘जलधर’ शब्द आया है। ‘जलधर’ दो शब्दों से बना है, जल और धरा इस प्रकार जलघर का शाब्दिक अर्थ हुआ जल को धारण करने वाला। बादल और समुद्र, दोनों ही जल धारण करते हैं। इसलिए दोनों जलधर हैं। वाक्य के संदर्भ या प्रयोग से हम जान सकेंगे कि जलधर का अर्थ समुद्र है या बादल। शब्दकोश या इंटरनेट की सहायता से धर’ से मिलकर बने कुछ शब्द और उनके अर्थ ढूँढ़कर लिखिए।

गिरिधर – गिरी का अर्थ है पर्वत मतलब पर्वत को उठाने वाला

जटाधर – जिसके सिर पर जटाएं होती हैं उसे जटाधर कहते हैं।

मुरलीधर – जो बासुरी मतलब मुरली बजाता है।

गदाधर – जिसके पास गदा होती है।

चक्रधर – जो चक्र को धारण करता है।

शब्द पहेली

दिए गए शब्द-जाल में प्रश्नों के उत्तर खोजें-

क.) एक प्रकार का वाद्य यंत्र

नगाड़ा

ख.) आँख के लिए एक अन्य शब्द

नयन

ग.) जल को धारण करने वाला

जलधर

घ.) एक प्रकार की घास

दूब

ङ.) आँसू का समानार्थी

अश्रु

च.) आसमान का समानार्थी शब्द

अंबर

पाठ से आगे

आपकी बात

बारिश को लेकर हर व्यक्ति का अनुभव भिन्न होता है। बारिश आने पर आपको कैसा लगता है? बताइए।

बारिश हमे बहुत पसंद आती है। बारिश में भीगना हमे पसंद है। बारिश हर जगह हरियाली लेकर आती है। गरमी के दिनों में धूप के वजह से धरती तपी हुई होती हैं। इस धरती को बारिश के वजह से सुकून मिलता हैं। सभी जगह उत्साह का वातावरण होता हैं।

आपको कौन-सी ऋतु सबसे अधिक प्रिय है और क्यों? बताइए।

हमे सभी मौसम में बारिश का मौसम सबसे ज्यादा पसंद आता है। इस मौसम सिर्फ मनुष्य ही नही प्राणी भी उत्साहित हो जाते हैं। किसान सबसे ज्यादा आनंदित होता हैं। क्यों की बारिश की वजह से ही फसल का निर्माण होता हैं। नदिया, कुएं में भी पानी भरने लगता हैं। सभी जगह पानी ही पानी होता है।

a2zly.com

Recent Posts

CBSE Class 10 Result 2026 (Live Updates) – Check Date, DigiLocker & APAAR ID Guide

CBSE Class 10 Result 2026 can be declared anytime! Know expected date, how to check…

3 weeks ago

Class 9 Syllabus 2026–27 CBSE | Latest NCERT Subject-Wise Curriculum Update

The CBSE Class 9 Syllabus 2026–27 has been updated according to the latest NCERT curriculum…

2 months ago

Young Scientist Program (YUVIKA) 2026 – A Golden Opportunity for Class 9 Students to Explore Space Science

The ISRO YUVIKA 2026 (Young Scientist Program) offers Class 9 students a unique opportunity to…

2 months ago

CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer Key (Set 3) – Ultimate Exam Preparation Guide

Looking for effective exam preparation? This CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer…

2 months ago

CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer Key (Set 2) – Ultimate Exam Preparation Guide

Looking for effective exam preparation? This CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer…

2 months ago

CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer Key (Set 1) – Ultimate Exam Preparation Guide

Looking for effective exam preparation? This CBSE Class 8 Science Practice Paper 2026 with Answer…

2 months ago